सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत, शव को सड़क पर रख सड़क जाम
समस्तीपुर, जून 20 -- विद्यापतिनगर। थाना के बढ़ौना पंचायत से गुजरने वाली एनएच-122बी पर बढ़ौना मुसहरी टोल के समीप शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में एक मजदूर की मौत घटनास्थल पर हो गई। अज्ञात स्कॉर्पियो की चपेट में आने से हुई मौत की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही शव को रखकर जाम कर दिया। इस कारण से आवागमन बाधित रहा। बाद में सीओ कुमार हर्ष के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। मृतक की पहचान बढ़ौना गांव निवासी सोनेलाल सदा के पुत्र टुनटुन सदा (35)के रूप में हुई है। बताया गया है कि टुनटुन सदा शुक्रवार की रात भोजन के बाद घर के समीप एनएच-122बी किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान मोहिउद्दीननगर से विद्यापतिनगर की ओर जा रही तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में टुनटुन ने दम तोड़ दिया। घटना को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.