गंगापार, मार्च 16 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क दुर्घटना में नवयुवक ब्राह्मण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गारापुर गांव निवासी लवकेश मिश्रा घायल हो गए हैं। वह संगठन के कार्य से सोरांव गए थे। वहां से बाइक पर वापस घर लौट रहे थे।थोड़ी दूर आगे बढ़ते ही बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से वह गिर गए जिसमें उनका पैर टूट गया है। जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय व संगठन के लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.