सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग महिला की मौत
संभल, मई 23 -- थाना क्षेत्र के धनीपुर गांव निवासी स्वर्गीय अलीजान की पत्नी सरीफन बेगम शुक्रवार को सड़क पार कर रही थी। तभी बाइक सवार द्वारा टक्कर मार दी गई। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन घायल महिला को सीएचसी ले गए। जहां महिला को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बाइक सवार से समझौता कर पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है। थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया मृतक परिवार की तरफ से थाने में कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। यह भी पढ़ें- एनएच क्रॉस के दौरान बाइक से जख़्मी अधेड़ महिला की मौत यह भी पढ़ें- बेटी को दवा दिलाने जा रही वृद्धा की बाइक से गिरकर मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.