सड़क दुर्घटना में बीपीएससी शिक्षक की हुई मौत
औरंगाबाद, जून 20 -- औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक बीपीएससी शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सदर प्रखंड के जम्होर निवासी मदन माथुर के रूप में की गई है। वह वर्तमान में बारुण प्रखंड के सुंदरगंज उच्च विद्यालय में गणित विषय के शिक्षक के रूप में पदस्थापित थे। जानकारी के अनुसार मदन माथुर शनिवार को अपनी बाइक की सर्विसिंग के लिए शोरूम जा रहे थे। ओवरब्रिज के किनारे स्थित शोरूम पर पहुंचने से पहले ही एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मदन माथुर अपनी बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने घायल शिक्षक मदन माथुर को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.