हाथरस, मार्च 6 -- सासनी। क्षेत्र में अलग अलग जगह सड़क दुर्घटना में करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए घायलों को पुलिस द्वारा एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां से 6 लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है जबकि चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है अन्य लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के बाद घर भेज दिया । जानकारी के अनुसार होली के त्यौहार को लेकर जगह-जगह चौराहे से लेकर तिराहे पर पुलिस चप्पे चप्पे पर नजर बनाए हुए थी। 4 मार्च को करीब शाम 6:00 बजे के जलेसर रोड स्थित गंदे नाले के निकट चार दोस्त दिनेश पुत्र विजयपाल एवं‌ सुमित पुत्र भगवानदास निवासी बिजली घर पुत्र लालाराम, राजपूत सरोज निवासी निवासी सीधामाई थाना हाथरस जंक्शन, जैसे ही वह जलेसर रोड स्थित गंदे नाले की पुलिया के पास पहुं...