गुमला, फरवरी 28 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के ढिढौली के समीप शुक्रवार देर शाम बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से सिसई निवासी 24 वर्षीय नवनीत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।जानकारी के अनुसार नवनीत वर्मा किसी काम के सिलसिले में बाइक से गुमला आ रहा था। इसी दौरान ढिढौली के पास अचानक सड़क पर कुत्ता दौड़ पड़ा, जिससे बाइक सवार संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...