बांका, मार्च 8 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया-टुघरो मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के छाताकुरुम के पास शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध सहित दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी में थाना क्षेत्र के छाताकुरुम गांव निवासी वृद्ध आलीग्राम ठाकुर एवं तीनडोभा गांव निवासी सुमित कुमार शामिल है। जानकारी के अनुसार आलीग्राम ठाकुर आस-पड़ोस से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान घर से कटोरिया बाजार की ओर आ रहे बाईक चालक युवक ने छाताकुरुम के पास वृद्ध को धक्का मार दिया। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी दोनों को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर जख्मी वृद्ध को बेहतर ईलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.