औरंगाबाद, फरवरी 26 -- झारखंड राज्य के बोकारो जिले के फुसरो में सड़क दुर्घटना में सीआईएसएफ जवान की मौत हो गई। घटना गुरुवार की सुबह की बताई जा रही है। मृतक सीआईएसएफ जवान मदनपुर थाना क्षेत्र के दक्षिण उमंगा पंचायत के जमुनिया गांव निवासी जितेंद्र यादव के पुत्र सुनील यादव हैं। मिली जानकारी के अनुसार सुनील यादव ने वर्ष 2014 में सीआईएसएफ में योगदान दिया था। गुरुवार की सुबह वे अपने कार्यालय के समीप टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वे फुसरो में सीसीएल में पदस्थापित थे। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पत्नी संगीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। पूर्व मुखिया उपेंद्र यादव, पैक्स अध्यक्ष कमलेश यादव, पंचायत सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.