बहराइच, अप्रैल 17 -- बहराइच। देहात कोतवाली के चिलवरिया के पास गुरूवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक मे टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार विशेश्वरगंज थाने के गनेशपुर निवासी शिवदास (40) पुत्र गरीबे, उनके बहनोई खड़िया गांव निवासी नान्हू (30) पुत्र गिरधारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.