आदित्यपुर, अप्रैल 15 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के भालुकोचा मोड़ पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार रावतारा का निमाई महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि भालूकोचा मोड़ के पास ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। घायल निमाई महतो को स्थानीय लोगों ने चांडिल सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया। निमाई महतो का पैर टूट गया है। इधर, घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर भागने में सफल रहा। यह भी पढ़ें- घांटी-पांडेयडीह जंगल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.