आगरा, फरवरी 17 -- ढोलना थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर पीछे से बाइक में दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से महिला को रेफर कर दिया गया। घटनाक्रम के अनुसार सुशीला देवी पत्नी रामनरेश निवासी दादनपुर कासगंज, अपने पति रामनरेश पुत्र बहोरी लाल, पुत्री वंशिका के साथ बाइक से जा रही थीं। मंगलवार की दोपहर बाद करीब चार बजे जब वह पथरेकी गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपति व किशोरी सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला देवी को रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में ...