धनबाद, मार्च 1 -- जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडोबा को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित हीरक रोड पर शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में लोदना के रहने वाले दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि लोदना केशव नगर निवासी चांद अंसारी और संयोग पासवान बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हीरक रोड पुल के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गए। सूचना मिलते ही जोड़ापोखर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज के लिए धनबाद भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...