छपरा, मार्च 5 -- दाउदपुर(मांझी)। यूपी-बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु की अप्रोच सड़क पर मंगलवार रात एक सड़क दुर्घटना में एक ही बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों में भगवान बाजार निवासी अश्वनी कुमार, मिशु कुमार और सतीश सिंह शामिल हैं। बताया जाता है कि तीनों छपरा की ओर जा रहे थे, तभी अप्रोच रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी को उपचार के लिए मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद अश्वनी कुमार की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। अन्य दो युवकों का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इसुआपुर : कुएं में गिरी किशोरी, हुई घायल इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के लौंवा गांव के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.