सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल, रिम्स रेफर
रांची, मई 15 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली रेलवे ओवर ब्रिज के समीप दुर्घटना से बाइक सवार एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सिल्ली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक सिल्ली सिटकाडीह निवासी लक्ष्मी नारायण महतो के पुत्र प्रशांत महतो अपने मोटरसाइकिल से गुरुवार रात लगभग 11 बजे टूटकी से घर जा रहा था। इसी क्रम में सिल्ली रेलवे ओवर ब्रिज के समीप मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर ही गिर गया। प्रवीण महतो ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.