सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर, रिम्स रेफर
सिमडेगा, जून 21 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एनएचम 143 के सिमडेगा-कोलेबिरा मार्ग पर छगरबंधा गांव के समीप रविवार को एक यात्री बस और बाईक की सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाईक सवार ठेठईटांगर के मतरामेटा निवासी पाले खान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने घायल को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। - यह भी पढ़ें- हाइवा की ठोकर से बाइक सवार घायल, रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.