पलामू, अप्रैल 6 -- पांकी। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत माड़न रोड स्थित कामत शिव पहाड़ी के समीप सोमवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नवडीहा गांव निवासी गुली भुइयां के 22 वर्षीय पुत्र प्रमोद भुइयां के रूप में हुई है। सोमवार को दिन में करीब 11 बजे प्रमोद भुइयां बाइक से कहीं जा रहा था। इसी क्रम में उसने बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत बताया। पांकी थाना के एसआई रंजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.