कोडरमा, मई 10 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र के कुबरी घाटी में सोमवार की देर शाम हुई सड़क हादसे में ऑटो में सवार बड़े भाई की मौत हो गई। इसके अलावा उसमें सवार छोटे भाई और उसकी पत्नी घायल हो गई। दोनों का इलाज के लिए सदर अस्तपाल कोडरमा में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, डोमचांच प्रखंड के ढाब निवासी राजेश कुमार अपने छोटे भाई और छोटे भाई की पत्नी के साथ ऑटो से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो रोड पर पलट गया। इसमें ऑटो में सवार राजेश कुमार की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर में हैरो के चपेट में आए बाइक सवार की मौत, चचेरा भाई जख्मी इसके अलावा ऑटो में बैठे भोली देवी और उसका पति घायल हो गया। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे ...