प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 6 -- गौरा। लालगंज अझारा निवासी कृष्णकांत का 23 वर्षीय बेटा अंकित मिश्र रानीगंज थाने के आमापुर बेर्रा पोस्ट ऑफिस में कार्यरत है। सोमवार को वह हेड पोस्ट ऑफिस गौरा से आ रहा था। फतनपुर के रामापुर पेट्रोल पंप के समीप उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह जख्मी हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा पहुंचाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज के रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.