सड़क दुर्घटना में पुल निर्माण कार्य में कार्यरत दो कर्मी की मौत
भागलपुर, अगस्त 17 -- नवगछिया (भागलपुर), निज संवाददाता। परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दोनों विक्रमशिला सेतु समांतर पुल निर्माण कार्य में कार्यरत थे। घटना शनिवार देर रात की है। मृतकों की पहचान जतिन (24 वर्ष) पिता दिनेश, घर रुकनपुर लहेदरी खतीब, काढ़ा धाम, कौशांबी उत्तर प्रदेश और बाबू साहब सिंह (43 वर्ष), पिता राम बहादुर मंडल, घर बभनहा, खानपुर, समस्तीपुर के रूप में हुई। बताया जाता है कि सेतु में काम करने वाले दोनों लोग भागलपुर जीरोमाइल से मोटरसाइकिल से नवगछिया आ रहे थे। नवगछिया स्टेशन पर उन्हें ट्रेन पकड़कर अपने घर जाना था। इसी दौरान गरैया के पास एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार ठोकर मारी, जिससे मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोर से हुई थी कि दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.