औरंगाबाद, अप्रैल 26 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बारूण थाना क्षेत्र में बारूण-दाउदनगर रोड में कटहा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बारुण थाना के बगाही गांव निवासी कामेश्वर सिंह के पुत्र कौशल कुमार सिंह के रूप में की गई है। कामेश्वर सिंह और उनके पुत्र कौशल कुमार सिंह दोनों बाइक से बारुण-दाउदनगर रोड में कहीं जा रहे थे। इसी दौरान कटहा गांव के समीप अज्ञात गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल कौशल कुमार सिंह की घटनास्थल पर की मौत हो गई। कामेश्वर सिंह का इलाज बारुण अस्पताल में कराया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...