चाईबासा, जनवरी 11 -- गुवा, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के निर्देश पर नोवामुंडी प्रखंड में हाथी से मारे गए मृतकों के परिजनों से मिलने जा रहे पीएलवी दिल बहादुर की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राह चलते लोगों ने घायल अवस्था में उन्हें उठाया और बड़ाजामदा थाना को सूचना दी। घायल के मोबाइल फोन से उनके बड़े पुत्र मनीष बहादुर को भी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें नोवामुंडी टिस्को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में थोड़ा सुधार होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.