श्रावस्ती, मई 29 -- गिरंटबाजार। हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम देवरनिया के मजरा छेदीपुरवा निवासी स्वामीदयाल (50) पुत्र मथुरा प्रसाद पीआरडी का जवान है। गुरुवार देर शाम वह भिनगा मुख्यालय से ड्यूटी कर साइकिल से घर लौट रहा था। हिताईनगर मोड़ के निकट पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे सीएचसी मल्हीपुर लाया गया, जहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...