पलामू, मई 3 -- मेदिनीनगर। हुसैनाबाद के देवरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत कुसुआ गांव के पास जपला-देवरी मुख्य सड़क पर शनिवार को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल 46 वर्षीय विनोद कुमार और 20 वर्षीय उनके पुत्र चंदन कुमार को इलाज के लिए हुसैनाबाद के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हे मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच रेफर कर दिया गया है। हुसैनाबाद के पूर्णाडीह गांव निवासी दोनों पिता-पुत्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है। देवरी के ओपी प्रभारी बबलू कुमार के अनुसार पुलिस दुर्घटनाग्रस्त चार पहिया वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वाहन चालक अशोक रंजन पटना निवासी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.