बिजनौर, अप्रैल 2 -- चांदपुर। चांदपुर-जलीलपुर मार्ग स्थित सैंदवार बिजलीघर के समीप बाइक ट्रॉली और बुग्गी की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक ट्रॉली सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है। क्षेत्र के गांव सिंघा गोयली निवासी रूप सिंह अपने पुत्र भूपेंद्र और पत्नी दुलारी के साथ क्षेत्र के ही गांव खानपुर जा रहे थे। जब चांदपुर जलीलपुर मार्ग स्थित सैंदवार बिजलीघर के पास पहुंचे तो बाइक ट्रॉली में बुग्गी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रूप सिंह व उसका पुत्र भूपेंद्र सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी स्याऊ में भेजा गया। चिकित्सक ने गंभीर हालत देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.