पाकुड़, अप्रैल 13 -- हिरणपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह हुए सड़क हादसे में अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 8 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, शहरपुर निवासी सिद्धो किस्कू अपनी बाइक से बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान शहरपुर मौजा स्थित एक क्रशर प्लांट से निकल रहे एक हाइवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सिद्धो किस्कू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में उनकी मासूम बेटी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवा चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.