देवघर, मार्च 14 -- सारवां। देवघर-सारठ मुख्य मार्ग के मणीगढ़ी अमराटांड फोरेस्ट पार्क के समीप शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे मिहिजाम से देवघर जा रही सरिया लोड तेज रफ्तार जेएच 21 एम 6772 पिकअप वैन सड़क किनारे एक सूखे शीशम पेड़ से टकराकर चकनाचूर हो गया। घटना में पिकअप वैन चालक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वाहन के काफी तेज रफ्तार होने के कारण चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया और पिकअप वैन सड़क के दाहिनी तरफ जाकर किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसा इतना भयानक था कि वाहन का पूरा केबिन व डाला टूटकर बिखर गया। वेन के डाला में रखा सरिया रड केबिन के अंदर घुस गया था। घटना के बाद आवाज सुनकर वहां काफी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर सारवां थाना प्रभारी कौशल किशोर सिंह, एएसआई सच्चिदानंद सिंह सदलबल घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.