फतेहपुर, जनवरी 3 -- हथगाम। थाना क्षेत्र के दुदौली जलालपुर गांव निवासी मोहम्मद शाकिब, अब्दुल रहमान, सबा खातून, फजलू, इजहार लोडर से गांव जा रहे थे। हथगाम से गांव जाते वक्त कसराव मोड़ के पास ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दो मासूम, एक किशोर समेत पांच घायल हो गए। हादसा होते ही सभी को एंबूलेंस से सीएचसी भेजा गया। जहां पर सभी की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...