गोड्डा, सितम्बर 9 -- सुन्दरपहाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर और ग्राम पहाड़पुर के बीच मुख्य सड़क में अज्ञात टेम्पू दुर्घटना में राहगीर गुरु मरांडी उम्र करीब 52 पिता स्व0 ठाकुर मरांडी ग्राम पहाड़पुर थाना सुन्दरपहाड़ी का मौत बीते देर शाम में हो गई।बताया जाता है कि मृतक गुरु मरांडी सप्ताहिक हाट रामपुर ग्राम से अपने घर जा रहा था कि पहाड़पुर ग्राम कर स्कूल के समीप अज्ञात टेम्पू चालक ठोकर मारकर फरार हो गया और इस दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई।घटना के बाद कुछ घंटों के लिए टेसू शिमलांग मार्ग अवरुद्ध रहा तत्पश्चात देर रात से आवागमन चालू हो गया। वहीं घटना का पता चलते ही थानाप्रभारी विधान चन्द्र पटेल ने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया और शव को थाना लाया और पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गोड्डा भेजवाया। थानाप्रभारी श्री पटेल ने बताया कि लाश...