घाटशिला, मार्च 2 -- चाकुलिया,संवाददाता। चाकुलिया थाना अंतर्गत चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर मुटूरखाम गांव के पास रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। अज्ञात वाहन ने बाइक संख्या जेएच 05 बीटी 8580 को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मानिक महता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिला के जामबनी थाना क्षेत्र के केन्दुआ गांव का निवासी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि वह अपने गांव से बाइक से जमशेदपुर स्थित ससुराल जा रहा था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल थाना प्रभारी संतोष कुमार को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और एसआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सड़क पर घायल अवस्था में पड़े मानिक महता को पुलिस वाहन से चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिक...