सड़क दुर्घटना में नाबालिग की मौत
पलामू, सितम्बर 1 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के रबदा गांव स्थित बीसफूटा कुआं के समीप सोमवार की शाम में टेंपो की टक्कर से बाइक सवार 15 वर्षीय मनोज कुमार की मौत हो गई। मृतक के पिता देवकी भुइयां के अनुसार मनोज, आवश्यक काम से बाजार जा रहा था। इसी दौरान टेंपो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एमआरएमसीएच टीओपी की पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सड़क हादसे में बाइक चालक युवक की मौत, एक घायल टीओपी के पुलिस पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के पिता देवकी भुइयां का फर्दबयान कलमबद्ध कर संबंधित थाने को भेजा जा रहा है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.