उरई, मार्च 18 -- कालपी। नगर के हाइवे के अंडरपास की सड़क को क्रास करने के दौरान हादसा हो गया। आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर में सभासद समेत दो लोग घायल हो गए। नगर पालिका परिषद कालपी सभासद 45 वर्षीय विनोद अहिरवार 35 वर्षीय साथी शाहरुख खान उर्फ मनु निवासी कागजीपुरा के साथ बाइक में सवार होकर घर जा रहे थे। हाईवे पर एमएसवी इंटर कॉलेज के अंडरपास के नीचे होकर सड़क पार करने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे विनोद अहिरवार व शाहरुख खान घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया और उच्च इलाज के लिए सरकारी चिकित्सालय उरई के लिए रिफर कर दिया। क्षेत्रीय नागरिकों के मुताबिक उक्त अंडरपास के आसपास वाहन दुर्घटनायें अधिक होती है। इसलिए ट्रैफि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.