औरंगाबाद, मार्च 13 -- कुटुंबा थाना क्षेत्र के पोला पर अज्ञात अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे उस पर सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में झारखंड राज्य पलामू जिला अंतर्गत पिपरा थाना क्षेत्र के सोनवे दुबटिया गांव निवासी मदन साव का पुत्र बिट्टू कुमार एवं अर्जुन साव का पुत्र अजय साल शामिल है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान अर्जुन ने बताया कि वह गाड़ी बनवाने गया था। घर लौटने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से रेफरल अस्पताल कुटुंबा लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। चिकित्सकों ने उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.