जमशेदपुर, मार्च 13 -- पटमदा : बोड़ाम थाना क्षेत्र के टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर स्थित सालदोहा मोड़ के पास गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े दोनों युवकों को स्थानीय ग्रामीण एवं बोड़ाम पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवकों में पारडीह निवासी लक्ष्मण तंतुबाई एवं उसका साथी बोड़ाम निवासी संदीप तंतुबाई शामिल हैं। दोनों बोड़ाम से डिमना की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में दुर्घटना हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...