चक्रधरपुर, अप्रैल 2 -- मनोहरपुर, संवाददाता। मंगलवार की रात लगभग 9 बजे मनोहरपुर थाना क्षेत्र कमारबेडा गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 35 वर्षीय सिंगा अंगरिया व 28 वर्षीय शशि शामिल हैं। दोनों युवक पाथरबासा गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से अंकुवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कमरबेड़ा गांव के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में दोनों युवकों के सिर पर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आयी है। बाद में स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.