लातेहार, फरवरी 4 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ड्यूटी कर लौट रही दो महिला होमगार्ड बुधवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। घटना थाना क्षेत्र के तसतबार गांव के समीप घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदनी कुमारी एवं मुनिया कुमारी एक स्कूटी में सवार होकर विद्यालय से ड्यूटी समाप्त कर बालूमाथ की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान तसतबार गांव के पास एक अज्ञात बाइक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी,जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। टक्कर के बाद अज्ञात बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायल महिला होमगार्ड को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अशोक कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि दोनों को सिर और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.