दुमका, मार्च 11 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकीनाथ रिंग रोड में बीती रात हुई एक सड़क दुर्घटना में दो बालक गंभीर रूप से हो घायल हो गए। घायलों में कौशल बिहारी (13), पिता राजेश बिहारी एवं अमन कुमार बिहारी (10) पिता गौतम बिहारी बासुकीनाथ निवासी शामिल हैं। सड़क दुर्घटना के बाद दोनों को जरमुंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद दोनों को दुमका भेजा गया। दुमका से भी उन्हें दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है। घायल बालकों में एक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। बता दें कि दोनों बच्चों के पिता बासुकीनाथ में फुटपाथ पर चूड़ी, लहठी व प्रसादी बेचकर जीवन यापन करते हैं। उनके अभिभावक बच्चों का इलाज कराने में पूर्णतः असमर्थ हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...