रामगढ़, फरवरी 28 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामगढ़-पतरातू फोरलेन में भदानीनगर स्थित चिलेक्स रेस्टोरेंट के समीप सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर की है। बासल थाना क्षेत्र के रसदा निवासी आनंद कुमार और मोहित कुमार बाइक (जेएच24एन-0134) से भुरकुंडा जा रहे थे। इसी दौरान चिलेक्स रेस्टोरेंट के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में आनंद कुमार को गंभीर चोट आई है। दोनों घायलों को रोड एंबुलेंस से इलाज के लिए रामगढ़ ले जाया गया। घायल युवकों ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार के कार उनका संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण हादसा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.