सासाराम, मार्च 8 -- दिनारा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के दिनारा बिक्रमगंज पथ पर रविवार को भानस मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिनारा में कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। जख्मियों में दिनारा निवासी स्व. सीताराम के 40 वर्षीय पुत्र राजू राम तथा नटवार थाना क्षेत्र के मुशवत निवासी सुरेंद्र सिंह के 35 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार बताये जाते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंटू कुमार दिनारा से बाइक द्वारा अपने गांव मुशवत जा रहे थे। तभी भानस मोड़ के समीप पैदल जा रहे राजू राम में ठोकर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी एम्बुलेंस तथा डायल 112 को दी। डायल 112 पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व दोनों को इलाज के लिए पीएचसी लेकर गई। ...