दुमका, अगस्त 5 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका जिला में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक कावंरिया सहित दो की मौत हो गई है। सोमवार के लिए देर रात जरमुंडी के हाईवे पर रोड क्रॉस कर रहे एक अधेड़ कावंरिया की मौत हो गई। कावंरिया मुन्ना सिंह यूपी के देवरिया के रहने वाले थे। वहीं दूसरी घटना बड़तल्ली के पास हुई है। अज्ञात वाहन के धक्का से एक युवक की मौत हो गई है। युवक के शव की पहचान नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में यूपी के कांवरिया की मौत यह भी पढ़ें- घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...