सहरसा, अप्रैल 12 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर-सोनवर्षा राज मुख्य सड़क मार्ग पर शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान भटौनी पंचायत के नैनपुर गांव वार्ड संख्या-1 निवासी स्वर्गीय कैलू यादव के 38 वर्षीय पुत्र भवेश कुमार के रूप में हुई है। वह सोनवर्षा कचहरी थाना में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, भवेश कुमार बाइक से देर रात ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि समस्तीपुर चौक के समीप किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल सिमरीबख्तियारपुर में भर्ती कराया गया। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.