सिमडेगा, मई 18 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के सिम्हातु पंचायत के जितुटोली निवासी सचिन सुरिन सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घटना सोमवार के दोपहर की है। बताया गया कि सचिन सुरिन अपनी पत्नी अनुपम बारला के साथ सीएचसी जा रहे थे। बताया गया कि उनकी पुत्री को बंदर काट लिया था। जिसे इंजेक्शन दिलाने के लिए वे सीएचसी जा रहे थेी। इसी क्रम में बारिश होने के कारण सड़क किनारे की मिटटी में नमी आ गई थी और उनकी बाईक असंतुलित होकर पलट गइ्र। जिससे तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में तीन घायल, रेफर -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...