सड़क दुर्घटना में दंपति घायल
पलामू, अप्रैल 28 -- विश्रामपुर,प्रतिनिधि। रेहला बी मोड-पड़वा मुख्य पथ पर केतात गांव के पास मंगलवार को बाइक पर सवार दंपति अनियंत्रित हो कर सड़क पर गिर गए। जिसमें पति- पत्नी घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने घायल दंपति को निजी वाहन से विश्रामपुर के नावाडीह कला स्थित एलसीएम हॉस्पिटल इलाज के लिए भेजा।जहां दोनों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गोदरमा गांव निवासी सीता राम प्रजापति अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ रिश्तेदार के यहां से शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच केतात गांव के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें दोनों घायल हो गए हैं। यह भी पढ़ें- भुइयांडीह में कार की टक्कर से नाले में गिरे बाइक सवार दंपती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.