सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति हुए जख्मी
हाजीपुर, जुलाई 19 -- एनएच-22 के महमदपुर दरिया गांव के निकट सड़क दुघर्टना में एक महिला सहित तीन व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने सभी जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में इलाज के लिए भर्ती कराया। बताया गया है कि भगवानपुर थाने के भगवानपुर गांव निवासी मंजु देवी एवं नागेन्द्र कुमार ई-रिक्शा गाड़ी पकड़कर गोरौल से भगवानपुर जा रहा था। उसके आगे गोरौल थाना के महमदपुर दरिया गांव निवासी रामानंद कुमार भी अपने बाइक से घर जा रहा था। इसी बीच ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक पर पलट गया,जिससे तीनों लोग बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए। चिकित्सक ने रामानन्द कुमार को अच्छे इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। -शैलेन्द्र पांडेय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.