पलामू, अप्रैल 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नावा जयपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव के समीप सोमवार के शाम में बोलेरो एवं बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गए। बाद में तीनों लोगों को मेदिनीनगर एमआरएमसीएच लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने तीन वर्षीय बच्ची को मृत घोषित किया। मृतक की पहचान मनातू थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी प्रभु भुइयां के तीन वर्षीय बच्ची सुगंधा कुमारी के रूप में की गई है। सूचना पाते ही मेदिनीनगर एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में डिवाइडर से टकराकर ट्रक में घुसी कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत एमआरएमसीएच स्थित टीओपी प्रभारी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि मृतक के ...