लातेहार, जुलाई 5 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बनियों गांव के पास बाइक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान सिकंदर गंझू , संजीत गंझू एवं प्रकाश गंझू सभी चंदवा प्रखंड निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एक बाइक में तीन लोग सवार होकर चंदवा से हेरहंज किसी काम को लेकर आ रहे थे । इसी दौरान बनियों गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...