बेगुसराय, मार्च 1 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोरैय पंचायत की सुजानपुर ट्यूबवेल के निकट गढ़पुरा-हसनपुर मुख्य पथ पर रविवार को सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान गढ़पुरा निवासी नरेश महतो के 25 वर्षीय पुत्र सुजीत महतो, गढ़पुरा निवासी ढोराय सदा के 22 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार व दुबे महतो के 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई। घायल युवकों में से एक ने बताया कि तीनों युवक बाइक से हसनपुर की तरफ से आ रहे थे। गढ़पुरा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो के चालक ने बाइक चालक को चकमा दिया। उसके बाद बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने ठोक दिया जिससे तीनों बाईक सवार युवक वहीं गिर गए। जिस वाहन से टक्कर हुआ वह हसनपुर की तरफ भाग गया। उसके बाद वहां के लोगों ने गढ़पुरा थाना को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.