बेगुसराय, फरवरी 18 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित बरियारपुर ढाला के समीप बुधवार की शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार की शाम एनएच-31 स्थित बरियारपुर ढाला के समीप तेज रफ्तार से आ रही बाइक अचानक अनियंत्रित हो गयी जिससे उस पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायलों की पहचान मझौल थाना क्षेत्र के चेरियाबरियारपुर निवासी शिवम कुमार के 12 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार, अमित सदा के 10 वर्षीय पुत्र कुश कुमार के रूप में हुई है। तीसरे किशोर की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही गश्ती पर तैनात डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को पिकअप वाहन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.