पूर्णिया, जनवरी 31 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर मिलिक पंचायत के पहलटोला निवासी एक डिलीवरी ब्वॉय की कटिहार जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमित कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई है जो पहलटोला निवासी छतिष मंडल का पुत्र था। बताया गया कि सुमित डिलीवरी बॉय का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार सुमित कुमार अपनी बाइक से गेड़ाबाड़ी जा रहा था। इसी दौरान फलका थाना क्षेत्र अंतर्गत निसुन्दरा पुल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार देर रात घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी फलका ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.