बांका, नवम्बर 24 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया-सुईया मुख्य मार्ग पर कटोरिया थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा नगर के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में टोटो पर सवार दो महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला जिलेबियामोड़ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के प्रभु तुरी की पत्नी गीता देवी एवं गरभू तुरी की पत्नी रेखा देवी बताई गई है। जानकारी के अनुसार दोनों महिला अपने बच्चों के साथ ससुराल से टोटो द्वारा कटोरिया रेलवे स्टेशन आ रही थी। इसी दौरान विश्वकर्मा नगर के पास तेज रफ्तार व क्षतिग्रस्त सड़क के कारण टोटो का संतुलन बिगड़ गया। जिससे टोटो सड़क पर पलटी मारकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में दोनों महिला गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई। जबकि बच्चों को मामूली चोट आईं। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी दोनों को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.