आदित्यपुर, मार्च 20 -- चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे स्थित पाटा टोल के पास हाइवा ने ऑल्टो कार को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे ऑल्टो कार में सवार झामुमो जिला प्रवक्ता नितेश वर्मा एवं उनके भतीजा बाल-बाल बच गए। घटना गुरुवार की देर शाम करीब साढ़े 6 बजे की है। जानकारी के मुताबिक नितेश वर्मा भतीजा के साथ जमशेदपुर से कार से वापस घर चांडिल बाजार लौट रहे थे। इसी दौरान पाटा टोल के पास विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ने कार को धक्का मार दिया। घटना में नितेश वर्मा एवं उनके भतीजे को हल्की चोट लगी है। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गया है। नितेश वर्मा ने हाइवा को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.